Type Here to Get Search Results !

चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे लिरिक्स, Chunariya Maa Ki Reshmi Koi Gota Lagao Re Lyrics

Chunariya Maa Ki Reshmi Koi Gota Lagao Re Lyrics

चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे लिरिक्स


चुनरियाँ माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे,
हो मैया रानी आ गयी जयकारा लगाओ रे,
चुनरियाँ माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे॥

हाथ में लोटा गंगा जल पानी,
हो मैया रानी आ गयी सब चरण धुलाओ रे,
चुनरियाँ माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे॥

हाथ में थाली दिया और बाती,
हो मैया रानी आ गयी सब ज्योत जलाओ रे,
चुनरियाँ माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे॥

हाथ में थाली चंदन रोली,
हो मैया रानी आ गई सब तिलक लगाओ रे,
चुनरियाँ माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे॥

हाथ में थाली फूलो वाली,
हो मैया रानी आ गई सब माला पहनाओ रे,
चुनरियाँ माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे॥

हाथ में थाली, थाली में चुनरी,
हो मैया रानी आ गई सब चुनरी ओढाओ रे,
चुनरियाँ माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे॥

हाथ में ढोलक चिमटा और मजीरा,
हो मैया रानी आ गई सब भजन सुनाओ रे,
चुनरियाँ माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे॥

हाथ में थाली हलवा और पूरी,
हो मैया रानी आ गई सब भोग लगाओ रे,
चुनरियाँ माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे॥