
बाजे बाजे रे बधाई मैया तेरे अंगना लिरिक्स
बाजे बाजे रे बधाई,
मैया तेरे अंगना,
बड़ो अनोखो लाला जायो,
श्याम रंग सब के मन भायो,
उमंग उमंग सब चले नन्द घर,
बांधे बंधना ॥
नन्द भवन एसो सजवायो,
वैकुण्ठहुँ को दियो लजायो,
सब लोकन ते घनो सुहायो,
टोल टोल गोपी उठ धाईं,
गावें मंगना ॥
ब्राह्मण अपने वेद पढ़त हैं,
नन्द बाबा जू दान देत हैं,
पाग पिछोरा ग्वाल लेत हैं,
गोपिन को दियो लहंगा फरिया,
रतन जड़ित कंगना ॥
नाच नाच के प्रेम दिखायो,
नन्द भवन मे धूम मचायो,
देत असीस सबन मन भायो,
अरी यशोदा रानी तेरो जीवे छंगना ॥